रसायन विज्ञान के नोबेल पुरस्कार की घोषणा, क्वांटम डॉट्स की खोज करने वाले वैज्ञानिकों को मिला सम्मान
नई दिल्ली, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने बुधवार को मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) से मौंगी जी. बावेंडी, कोलंबिया विश्वविद्यालय से लुईस ई. ब्रूस और नैनोक्रिस्टल टेक्नोलॉजी में काम करने वाले एलेक्सी आई. एकिमोव को रसायन विज्ञान के क्षेत्र में 2023 के नोबेल पुरस्कार से सम्मनित किया।