वैश्विक सप्लाई चेन में बदलाव के बीच सबसे बड़ा लाभार्थी बन रहा भारत, दुनिया के प्रमुख विनिर्माण केंद्रों में बना रहा मजबूत जगह: एसोचैम

IANS | July 7, 2026 5:42 PM

नई दिल्ली, 7 जुलाई (आईएएनएस)। उद्योग संगठन एसोचैम द्वारा मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत तेजी से दुनिया के प्रमुख विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) केंद्रों में अपनी जगह मजबूत कर रहा है और वैश्विक सप्लाई चेन में हो रहे बदलाव का सबसे बड़ा लाभार्थी बनकर उभर रहा है।

केंद्र ने ई-25 पेट्रोल को जल्द लागू किए जाने की खबरों को किया खारिज: रिपोर्ट

IANS | July 7, 2026 5:21 PM

नई दिल्ली, 7 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने ई-25 पेट्रोल को जल्द लागू किए जाने की खबरों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया है कि फिलहाल ई-20 से अधिक एथेनॉल मिश्रण बढ़ाने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है। सरकार का कहना है कि भविष्य में यदि ऐसा कोई कदम उठाया जाता है, तो वह केवल वैज्ञानिक परीक्षण और तकनीकी सत्यापन के आधार पर ही होगा। यह जानकारी एक रिपोर्ट में सामने आई है।

आईटीआई के आधुनिकीकरण के लिए केंद्र ने मंजूर किए 1,238 करोड़ रुपए, देश भर में लागू होगी पीएम-सेतु योजना

IANS | July 7, 2026 4:53 PM

नई दिल्ली, 7 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने देश भर में प्रधानमंत्री स्किलिंग एंड एम्प्लॉयबिलिटी ट्रांसफॉर्मेशन थ्रू अपग्रेडेड आईटीआई (पीएम-सेतु) योजना को लागू करने की मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही उद्योगों की साझेदारी से औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) के आधुनिकीकरण के लिए 1,237.58 करोड़ रुपए की रणनीतिक निवेश योजनाओं (एसआईपी) को भी स्वीकृति दी गई है। यह जानकारी मंगलवार को कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) ने दी।

एनएसई के 30,000 करोड़ रुपए के आईपीओ पर उठ रहे सवाल, एक दशक की देरी और ऑप्शंस कारोबार में सुस्ती बनी चुनौती

IANS | July 7, 2026 4:27 PM

नई दिल्ली, 7 जुलाई (आईएएनएस)। देश के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का प्रस्तावित 30,000 करोड़ रुपए का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) भारतीय इतिहास का सबसे बड़ा शेयर इश्यू माना जा रहा है। हालांकि यह आईपीओ करीब एक दशक की देरी के बाद सामने आ रहा है। इस देरी की मुख्य वजह को-लोकेशन विवाद रही।

ईसीएलजीएस 5.0 के तहत 4.11 लाख से अधिक गारंटी जारी, 1.55 लाख करोड़ रुपए का ऋण हुआ स्वीकृत: सरकार

IANS | July 7, 2026 3:04 PM

नई दिल्ली, 7 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने मंगलवार को बताया कि इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम (ईसीएलजीएस) 5.0 के तहत लॉन्च होने के बाद से अब तक 4,11,497 गारंटी जारी की जा चुकी हैं, और इसके तहत कुल 1,55,229 करोड़ रुपए की गारंटी दी गई है, जो यह दर्शाता है कि बैंकिंग और वित्तीय प्रणाली ने इस योजना को तेजी से अपनाया है।

मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में मजबूती से देश की आर्थिक रफ्तार को बनाए रखने में मिल रही मदद: रिपोर्ट

IANS | July 7, 2026 2:51 PM

नई दिल्ली, 7 जुलाई (आईएएनएस)। मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में तेजी से देश की आर्थिक रफ्तार को अप्रैल-मई के दौरान कम होने से रोकने में मदद मिली है। यह जानकारी मंगलवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।

भारत का 'क्रिटिकल मिनरल मिशन' तेज: 2 साल में 35 देशों से साझेदारी और 11 देशों से बातचीत जारी, रेयर अर्थ और सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन मजबूत करने पर फोकस

IANS | July 7, 2026 2:49 PM

नई दिल्ली, 7 जुलाई (आईएएनएस)। भारत ने बीते 24 महीनों में रेयर अर्थ, क्रिटिकल मिनरल्स और सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने दुनिया के 35 देशों को एक व्यापक रणनीतिक नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में काम किया है। इनमें 24 देशों के साथ विभिन्न समझौते और साझेदारियां हो चुकी हैं, जबकि 11 देशों के साथ बातचीत जारी है। इसका उद्देश्य देश की औद्योगिक जरूरतों, ऊर्जा सुरक्षा, इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी), बैटरी, रक्षा, अंतरिक्ष और सेमीकंडक्टर उद्योग के लिए जरूरी खनिजों की दीर्घकालिक उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

करीब 25 प्रतिशत भारतीय कंपनियों का मानना है कि उनके कर्मचारी एआई का प्रभावी ढंग से उपयोग करने के लिए तैयार: रिपोर्ट

IANS | July 7, 2026 2:08 PM

नई दिल्ली, 7 जुलाई (आईएएनएस)। भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन कंपनियों का मानना है कि कर्मचारियों की तैयारी इस रफ्तार का साथ नहीं दे पा रही है। मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, केवल 25 प्रतिशत भारतीय कंपनियों का मानना है कि उनकी वर्कफोर्स एआई का प्रभावी ढंग से उपयोग करने के लिए पर्याप्त रूप से तैयार है। यह आंकड़ा 2025 के मुकाबले 12 प्रतिशत अंक कम है।

कच्छ कॉपर लिमिटेड के अदाणी कॉपर को लंदन मेटल एक्सचेंज से ब्रांड के रूप में मिली मंजूरी

IANS | July 7, 2026 1:40 PM

अहमदाबाद, 7 जुलाई (आईएएनएस)। अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड की सब्सिडियरी कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड (केसीएल) ने लंदन मेटल एक्सचेंज (एलएमई) में 'अदाणी कॉपर' के लिए सर्टिफिकेशन हासिल कर लिया है। यह जानकारी कंपनी द्वारा मंगलवार को जारी बयान में दी गई।

आम की गुठलियों से पाउडर और बटर ऑयल बनाने की तकनीक विकसित, बीएयू सबौर की नई पहल

IANS | July 7, 2026 10:51 AM

भागलपुर, 7 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) सबौर के वैज्ञानिकों ने आम की बेकार समझी जाने वाली गुठलियों का उपयोग कर पाउडर और बटर ऑयल तैयार करने की नई तकनीक विकसित की है।