एक्स अब एक ओपन सोर्स न्यूज प्लेटफॉर्म है : एलन मस्क
सैन फ्रांसिस्को, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। एक्स कॉर्प को एक विश्वसनीय समाचार मंच बनाने पर बड़ा दांव लगाते हुए एलन मस्क ने शनिवार को कहा कि यह प्लेटफॉर्म एक "ओपन सोर्स न्यूज" है और लेगेसी मीडिया में जो कुछ भी प्रासंगिक है वह पहले से ही एक्स पर उपलब्ध है।