माइक्रोसॉफ्ट भारत को एआई वर्ल्ड लीडर बनने में मदद करेगा : सत्या नडेला
मुंबई, 7 फरवरी (आईएएनएस)। भारत अपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) यात्रा शुरू कर रहा है। ऐसे में माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन और सीईओ सत्या नडेला ने बुधवार को कहा, ''कंपनी एआई वर्कफोर्स को बढ़ावा देकर और हर सेक्टर और इंडस्ट्री को एआई के साथ बदलने के लिए सशक्त बनाकर देश को आत्मनिर्भर बनने में मदद करेगा।''