भारत का रियल एस्टेट मार्केट 2047 तक 4.8 ट्रिलियन डॉलर का होगा : रिपोर्ट
नई दिल्ली, 26 नवंबर (आईएएनएस)। भारत का रियल एस्टेट मार्केट 2047 तक बढ़कर 4.8 ट्रिलियन डॉलर का हो जाएगा। इसकी भागीदारी 2047 की अनुमानित जीडीपी 26 ट्रिलियन डॉलर में 18 प्रतिशत से अधिक की होगी। यह जानकारी रियल एस्टेट निकाय क्रेडाई और अर्न्स्ट एंड यंग (ईवाई) की मंगलवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।