भारत दुनिया के लिए बन सकता है एआई चिप कैपिटल : सॉफ्टबैंक सीईओ
नई दिल्ली, 28 नवंबर (आईएएनएस)। भारत द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में की जा रही प्रगति को देखते हुए सॉफ्टबैंक के संस्थापक और सीईओ मासायोशी सोन ने कहा कि यह देश दुनिया की एआई चिप कैपिटल बन सकता है।