आईफोन 15 में 'नाविक' का सपोर्ट महत्वपूर्ण कदम, इसे मानक अभ्यास बनाने की योजना: केंद्रीय मंत्री
नई दिल्ली, 14 सितंबर (आईएएनएस)। एप्पल ने आईफोन 15 प्रो और प्रो मैक्स के लिए इसरो द्वारा निर्मित नेविगेशन सिस्टम 'नाविक' के सपोर्ट दिया है। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने गुरुवार को कहा कि केंद्र सरकार अब इसे एक मानक अभ्यास बनाने की योजना बना रही है ताकि सभी स्मार्टफोन में यह सुविधा हो।