2025 के अंत तक वैश्विक स्तर पर 59 प्रतिशत लोग जेनएआई स्मार्टफोन खरीदने की बना रहे योजना : रिपोर्ट
नई दिल्ली, 23 दिसंबर (आईएएनएस)। स्मार्टफोन के बढ़ते इस्तेमाल के साथ 59 प्रतिशत यूजर्स ने अगले वर्ष जेन एआई-इनेबल्ड स्मार्टफोन खरीदने की योजना बनाई है। यह ट्रेंड सबसे ज्यादा अमेरिका में देखा जाएगा, जिसके बाद जर्मनी और फ्रांस में ट्रेंड फॉलो किया जाएगा। सोमवार को एक ग्लोबल सर्वे में यह जानकारी सामने आई।