भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद, वित्त वर्ष 25 में दिया 5 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न
मुंबई, 28 मार्च (आईएएनएस)। चालू वित्त वर्ष के आखिरी कारोबारी सत्र में शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 191.51 अंक या 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77,414.92 और निफ्टी 72.60 अंक या 0.31 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,519.35 पर था।