आईटेल ने 3डी कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले से लैस 'एस23 प्लस' स्मार्टफोन किया लॉन्च, कीमत 15 हजार रुपये से भी कम

IANS | September 27, 2023 2:10 PM

नई दिल्ली, 27 सितंबर (आईएएनएस)। प्रीमियम किफायती स्मार्टफोन के इनोवेशन के साथ 10 हजार से कम के सेगमेंट में हलचल मचाने के बाद, आईटेल मोबाइल इंडिया ने 'एस23प्लस' के लॉन्च के साथ 15 हजार के सेगमेंट में अपनी शुरुआत की है।

आईटेल ने 10 हजार रुपये से कम में लॉन्च किया 'पी55 पावर 5जी' स्मार्टफोन

IANS | September 27, 2023 1:56 PM

नई दिल्ली, 27 सितंबर (आईएएनएस)। आईटेल मोबाइल इंडिया के बाजार में हाई-क्वालिटी स्मार्टफोन 10,000 रुपये से कम कीमत में उपलब्ध है। इस सेगमेंट के तहत आईटेल ने भारत का सबसे किफायती और पावरफुल 5जी स्मार्टफोन "पी55 पावर 5जी" लॉन्च कर एक और बड़ा कदम उठाया है, जिससे यह कंज्यूमर्स के लिए एक सुलभ तकनीक बन गई है।

डेंगू का डेन-2 स्ट्रेन मिलने से गाजियाबाद के सरकारी अस्पतालों में जांच शुरू

IANS | September 27, 2023 11:24 AM

गाजियाबाद, 27 सितंबर (आईएएनएस)। डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए लगातार स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है लेकिन दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा में मरीजों में डेंगू का डेन-2 स्ट्रेन पाए जाने के बाद स्वास्थ्य महकमा और चौकन्ना हो गया है।

लापता टेक सीईओ अपने बाल्टीमोर अपार्टमेंट में मृत पाई गईं

IANS | September 27, 2023 11:21 AM

न्यूयॉर्क, 27 सितंबर (आईएएनएस)। तीस साल से कम उम्र की फोर्ब्स की महिला टेक सीईओ पावा लापेरे का शव उनके बाल्टीमोर अपार्टमेंट से बरामद हुआ है। वो टॉप 30 में शामिल थी।

ग्लोबल लेवल 50 प्रतिशत कर्मचारी स्थायी रूप से अपना सकते हैं हाइब्रिड कामकाज : रिपोर्ट

IANS | September 26, 2023 1:01 PM

नई दिल्ली, 26 सितंबर (आईएएनएस)। मंगलवार को आई एक रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 50 प्रतिशत कर्मचारियों के स्थायी रूप से हाइब्रिड या पूरी तरह से मोबाइल तरीके से काम करने की संभावना है।

जेफ बेजोस के ब्लू ओरिजिन में नए सीईओ होंगे अमेजन के कार्यकारी डेव लिम्प

IANS | September 26, 2023 11:44 AM

सैन फ्रांसिस्को, 26 सितंबर (आईएएनएस)। जेफ बेजोस की एयरोस्पेस कंपनी ब्लू ओरिजिन में बॉब स्मिथ की जगह सीईओ का पद निवर्तमान अमेजन के डिवाइस एंड सर्विस चीफ डेव लिम्प संभालेंगे।

एक्‍स पर सिर्फ प्रीमियम यूजरों को मिलेगी ऑडियो, वीडियो कॉल की सुविधा

IANS | September 26, 2023 10:16 AM

सैन फ्रांसिस्को, 26 सितंबर (आईएएनएस)। एक्स पर ऑडियो और वीडियो कॉल की सुविधा सिर्फ प्रीमियम, सब्सक्रिप्शन-ओनली यूजरों को मिलेगी। एक्स सीईओ लिंडा याकारिनो ने पिछले महीने कहा था कि सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ''एक ऐप पर सबकुछ'' की अपनी यात्रा के हिस्‍से के रूप में वीडियो कॉल फीचर भी उपलब्‍ध करायेगा।

इजरायल के वरिष्‍ठ कार्डियोलॉजिस्‍ट ने भारत में धूम्रपान के नुकसान को कम करने के लिए नई रणनीति की सलाह दी

IANS | September 25, 2023 1:19 PM

नई दिल्ली, 25 सितंबर (आईएएनएस)। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान (एम्स), नई दिल्ली में हाल ही में आयोजित एक संगोष्ठी में प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने धूम्रपान से संबंधित हृदय रोगों की बढ़ती वैश्विक चिंता के बारे में चर्चा की।

चीनी शोधकर्ताओं ने नई बायोनिक कम कार्बन निर्माण सामग्री विकसित की

IANS | September 24, 2023 6:23 PM

बीजिंग, 24 सितंबर (आईएएनएस)। चीनी शोधकर्ताओं ने नई बायोनिक कम कार्बन निर्माण सामग्री विकसित करने में सफलता हासिल की है। इससे निर्माण क्षेत्र में कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए नया विचार मिला है। अनुसंधान का परिणाम हाल में अंतर्राष्ट्रीय शैक्षणिक पत्रिका "मैटर" में प्रकाशित हुआ।

यूपी पुलिस ने कहा, सोशल मीडिया पर नौकरी के झांसे में न आएं लोग

IANS | September 24, 2023 3:11 PM

लखनऊ, 24 सितंबर (आईएएनएस)। यूपी पुलिस ने लोगों को चेताया है कि वह सोशल मीडिया पर दिए जा रहे नौकरी के प्रस्तावों के झांसे में न आएं।