अश्विनी वैष्णव 'मेड इन इंडिया' इंडस ऐपस्टोर का उद्घाटन करेंगे: फोनपे
नई दिल्ली, 16 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव 21 फरवरी को एंड्रॉइड-आधारित पहले 'मेड-इन-इंडिया' ऐप स्टोर इंडस ऐपस्टोर का उद्घाटन करेंगे। फिनटेक और डिजिटल भुगतान में अग्रणी कंपनी फोनपे ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।