भारत-जापान चिप्स, रेयर-अर्थ और एआई में सहयोग कर सकते हैं : आरबीआई गवर्नर
नई दिल्ली, 9 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने गुरुवार को टोक्यो में कहा कि सेमीकंडक्टर और मजबूत सप्लाई चेन, रेयर अर्थ एक्सट्रैक्शन, स्पेस टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, क्वांटम कंप्यूटिंग में भारत और जापान के बीच सहयोग के कई अवसर हैं।