इज़राइल-गाजा संकट : 98 फीसदी हेट पोस्ट हटाने में विफल रहा एलन मस्क का एक्स
वाशिंगटन, 15 नवंबर (आईएएनएस)। एलन मस्क द्वारा संचालित एक्स उन 98 प्रतिशत पोस्ट को हटाने में विफल रहा है जो यहूदी विरोधी हैं या इस्लामोफोबिया को बढ़ावा देते हैं या फिर फिलिस्तीन के खिलाफ नफरत फैलाते हैं या किसी तरह के हेट स्पीच को बढ़ावा देते हैं। एक नई रिपोर्ट से ये पता चला है।