सीडमनी के जरिए 12वीं कक्षा के छात्रों ने स्थापित किया स्टार्टअप
नई दिल्ली, 24 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली के सरकारी स्कूल के छात्रों की टीमों 'ट्रां-क्यूआर' और 'अहिल्या' के आइडिया को यूथ आइडियाथॉन-2023 के टॉप 10 स्टूडेंट स्टार्टअप में चुना गया है। इन छात्रों ने अपने शानदार स्टार्टअप आइडिया के लिए 1-1 लाख रुपए का इनक्युबेशन ग्रांट भी हासिल किया है।