वर्ष 2029 तक एआई से निकाले गए निष्कर्ष बनेंगे निजता के लिए सबसे बड़ा खतरा, डेटा चोरी से भी अधिक बढ़ेगा जोखिम: रिपोर्ट

IANS | July 31, 2026 1:40 PM

नई दिल्ली, 31 जुलाई (आईएएनएस)। वर्ष 2029 तक अधिकांश निजता (प्राइवेसी) से जुड़ी घटनाएं सीधे व्यक्तिगत पहचान योग्य जानकारी (पीआईआई) की चोरी या लीक होने के बजाय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) द्वारा लोगों के बारे में निकाले गए निष्कर्षों (एआई-जेनरेटेड इन्फ्रेंसेज) के कारण होंगी। यह जानकारी रिसर्च एवं एडवाइजरी फर्म गार्टनर की एक नई रिपोर्ट में सामने आई है।

आईबीएम और सर्वम ने किया साझेदारी का ऐलान, भारत में एआई इकोसिस्टम को मिलेगी मजबूती

IANS | July 31, 2026 12:53 PM

नई दिल्ली, 31 जुलाई (आईएएनएस)। दिग्गज अमेरिकी टेक कंपनी आईबीएम और भारतीय एआई स्टार्टअप सर्वम ने भारत में सॉवरेन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीकों के विकास और अपनाने में तेजी लाने के लिए शुक्रवार को साझेदारी का ऐलान किया। यह विशेष रूप से सरकारी एजेंसियों, सार्वजनिक क्षेत्र के संगठनों और विनियमित उद्यमों पर केंद्रित होगी।

एथेनॉल ब्लेंडिंग भविष्य की जरूरत, वैज्ञानिक परीक्षणों और चरणबद्ध प्रक्रिया के बाद लागू हुई नीति: विशेषज्ञ

IANS | July 30, 2026 9:19 PM

नई दिल्ली/बेंगलुरु (आईएएनएस)। देश में एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (ई20) को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच विशेषज्ञों और केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस नीति को बिना तैयारी के लागू नहीं किया गया है। उनका कहना है कि करीब 25 वर्षों तक वैज्ञानिक शोध, फील्ड ट्रायल और विभिन्न हितधारकों से व्यापक परामर्श के बाद ही ई20 पेट्रोल को चरणबद्ध तरीके से लागू किया गया है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह पहल न केवल भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करेगी, बल्कि स्वच्छ ईंधन और सतत विकास के वैश्विक लक्ष्यों को हासिल करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

कमोडिटी बाजार विकसित भारत की यात्रा में निभाएगा अहम भूमिका, निवेश और जोखिम प्रबंधन की समझ बढ़ाना जरूरी: एमसीएक्स सीईओ

IANS | July 30, 2026 9:04 PM

मुंबई, 30 जुलाई (आईएएनएस)। ग्लोबल कमोडिटी कॉन्क्लेव 2026 के दौरान एमसीएक्स की प्रबंध निदेशक (एमडी) एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) प्रवीणा राय ने गुरुवार को कहा कि भारत का कमोडिटी बाजार लगातार विस्तार कर रहा है और 'विकसित भारत' के लक्ष्य को हासिल करने में इसकी अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियां और नियामक संस्थाओं का फोकस कमोडिटी बाजार को अधिक मजबूत, सुरक्षित और जोखिम प्रबंधन के लिहाज से सक्षम बनाने पर है। इसी उद्देश्य से इस कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया है, ताकि कमोडिटी बाजार से जुड़े सभी हितधारकों को एक मंच पर लाया जा सके।

ग्वालियर में बनेगा भारत का पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन; 3,500 करोड़ रुपए का होगा निवेश और मिलेंगे 14,000 से ज्यादा रोजगार

IANS | July 30, 2026 8:54 PM

नई दिल्ली/ग्वालियर, 30 जुलाई (आईएएनएस)। भारत को वैश्विक टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए देश का पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (टीएमजेड) मध्य प्रदेश के ग्वालियर में स्थापित किया जाएगा। इस परियोजना के लिए केंद्रीय संचार मंत्रालय और मध्य प्रदेश सरकार के औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के बीच नई दिल्ली के विज्ञान भवन में एक महत्वपूर्ण समझौता (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

भारत और जर्मनी मिलकर विकसित करेंगे भविष्य की तकनीकें, साझेदारी से एआई और ग्रीन हाइड्रोजन में खुलेंगे नए अवसर: आईजीसीसी के महानिदेशक

IANS | July 30, 2026 6:25 PM

नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)। भारत और जर्मनी के बीच उद्योग, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में सहयोग को नई दिशा देने के उद्देश्य से इंडो-जर्मन चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईजीसीसी) ने आईजीसीसी इंडस्ट्री डायलॉग 2026 के दूसरे संस्करण का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में दोनों देशों के नीति-निर्माताओं, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), ग्रीन हाइड्रोजन, सेमीकंडक्टर और रिसर्च एंड डेवलपमेंट (आरएंडडी) जैसे उभरते क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।

वैज्ञानिक परीक्षणों के बाद ही लागू किया गया ई20 पेट्रोल, पुराने वाहनों पर भी नहीं मिला कोई बड़ा नकारात्मक असर: सरकार

IANS | July 30, 2026 5:54 PM

नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने गुरुवार को संसद में स्पष्ट किया कि एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (ई20) को देश भर में चरणबद्ध तरीके से लागू करने से पहले व्यापक वैज्ञानिक परीक्षण, फील्ड ट्रायल और सभी संबंधित पक्षों से विस्तृत परामर्श किया गया था। सरकार का कहना है कि निर्धारित मानकों के तहत ई20 पेट्रोल पुराने और नए दोनों प्रकार के वाहनों के लिए सुरक्षित है।

मारुति सुजुकी ने गुजरात में शुरू किया चौथा प्लांट, अब एक ही परिसर में हर साल बनेंगे 10 लाख वाहन; सबसे पहले बनेगी इलेक्ट्रिक ई विटारा

IANS | July 30, 2026 5:06 PM

नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने गुरुवार को गुजरात के हंसलपुर स्थित अपने चौथे विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) प्लांट में व्यावसायिक उत्पादन शुरू कर दिया। इसके साथ ही इस परिसर की वार्षिक उत्पादन क्षमता बढ़कर 10 लाख (1 मिलियन) वाहन हो गई है। यह अब एक ही स्थान पर भारत का सबसे बड़ा यात्री वाहन निर्माण केंद्र बन गया है।

'विकसित भारत 2047' भारत के लक्ष्य की ओर बड़ा कदम, 2030 तक 500 अरब डॉलर का इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर उत्पादन का लक्ष्य

IANS | July 30, 2026 4:37 PM

नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)। भारत सरकार ने 'विकसित भारत 2047' विजन के तहत वर्ष 2030 तक इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर उत्पादन को 500 अरब डॉलर तक पहुंचाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया है। सरकार का मानना है कि इससे देश वैश्विक विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) केंद्र के रूप में उभरेगा और औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी।

भारत में वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में सोने की मांग 6 प्रतिशत घटी, लेकिन निवेशकों की दिलचस्पी बनी रही: डब्ल्यूजीसी

IANS | July 30, 2026 2:56 PM

मुंबई, 30 जुलाई (आईएएनएस)। भारत में वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही (क्यू2) यानी अप्रैल-जून तिमाही के दौरान सोने की कुल मांग में सालाना आधार पर 6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (डब्ल्यूजीसी) की ताजा क्यू2 2026 गोल्ड डिमांड ट्रेंड्स रिपोर्ट के अनुसार, मौसमी सुस्ती, आयात शुल्क (कस्टम ड्यूटी) का असर और उपभोक्ताओं की बदलती सोच के कारण सोने की खरीदारी प्रभावित हुई। हालांकि, निवेश के उद्देश्य से सोने की मांग अपेक्षाकृत मजबूत बनी रही।