भारत स्वदेशी आईपी वाले 25 चिपसेट पर काम कर रहा : अश्विनी वैष्णव
नई दिल्ली, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में निर्यात आधारित विकास को प्राथमिकता देते हुए भारत वर्तमान में स्वदेशी बौद्धिक संपदा (आईपी) वाले कम से कम 25 चिपसेट पर काम कर रहा है।