भारत में त्योहारी सीजन में बिक्री 12 प्रतिशत बढ़ी, छोटे शहरों में जमकर हुई खरीदारी
बेंगलुरु, 13 नवंबर (आईएएनएस)। भारत के ई-कॉमर्स सेक्टर का इस साल के त्योहारी सीजन में सकल माल मूल्य (जीएमवी) करीब 14 अरब डॉलर (करीब 1.18 लाख करोड़ रुपये) से अधिक रहा है। पिछले त्योहारी सीजन के मुकाबले इसमें 12 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली है। यह जानकारी बुधवार को जारी हुई एक रिपोर्ट में दी गई।