वैश्विक स्तर पर मिलेजुले संकेतों से सपाट खुला शेयर बाजार

IANS | May 6, 2025 9:48 AM

मुंबई, 6 मई (आईएएनएस)। मिलेजुले वैश्विक संकेतों के कारण भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को सपाट खुला। सुबह 9:32 पर सेंसेक्स 13 अंक की मामूली गिरावट के साथ 80,783 और निफ्टी 3 अंक की बढ़त के साथ 24,467 पर था।

ईवी फर्म 'बैटरी स्मार्ट' का शुद्ध घाटा वित्त वर्ष 2024 में दोगुना होकर 140 करोड़ रुपए हुआ, खर्च में भी उछाल

IANS | May 5, 2025 8:55 PM

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। गुरुग्राम बेस्ड ईवी स्टार्टअप 'बैटरी स्मार्ट' का वित्त वर्ष 2024 में शुद्ध घाटा 140 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है, जो पिछले वित्त वर्ष में दर्ज 61 करोड़ रुपए के घाटे से दोगुना से भी अधिक है।

भारत में सोलर पीवी कंपोनेंट मार्केट 2029 तक बढ़कर 7 अरब डॉलर का हो जाएगा: रिपोर्ट

IANS | May 5, 2025 4:34 PM

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। भारत का सोलर फोटोवोल्टिक (पीवी) बैलेंस ऑफ सिस्टम (बीओएस) बाजार 2029 तक 16 प्रतिशत की कंपाउंडेड वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) से बढ़कर 7 अरब डॉलर हो जाएगा, जो कि 2024 में करीब 3 अरब डॉलर का था। यह जानकारी सोमवार को जारी हुई रिपोर्ट में दी गई।

एएनआरएफ ने भारत के ईवी इकोसिस्टम में इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए चुने 7 प्रोजेक्ट

IANS | May 5, 2025 4:10 PM

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन (एएनआरएफ) ने सोमवार को मिशन फॉर एडवांसमेंट ऑफ हाई-इंपैक्ट एरियाज ऑन इलेक्ट्रिक व्हीकल (एमएएचए-ईवी) के तहत सहयोग के लिए 7 ई-नोड्स (हाई-इंपैक्ट प्रोजेक्ट) को चुनने की घोषणा की।

कमजोर जीएमपी के बीच एथर एनर्जी भारतीय शेयर बाजारों में लिस्टिंग के लिए तैयार, शांत रहेगी शुरुआत

IANS | May 5, 2025 4:00 PM

मुंबई, 5 मई (आईएएनएस)। एथर एनर्जी मंगलवार को भारतीय शेयर बाजारों में लिस्ट होने के लिए तैयार है। लेकिन, ग्रे मार्केट से संकेत मिल रहे हैं कि ईवी फर्म के लिए यह शुरुआत शांत रहेगी।

एमएंडएम का मुनाफा चौथी तिमाही में 20 प्रतिशत बढ़ा, 25.3 रुपए प्रति शेयर के डिविडेंड का किया ऐलान

IANS | May 5, 2025 3:36 PM

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (एमएंडएम) ने सोमवार को वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही के नतीजे घोषित किए। जनवरी-मार्च अवधि में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 20 प्रतिशत बढ़ा है।

एप्पल वित्त वर्ष 26 तक भारत में मैन्युफैक्चर कर सकता है 3.36 लाख करोड़ रुपए के आईफोन

IANS | May 5, 2025 2:40 PM

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनी एप्पल की योजना भारत में अपने उत्पादन को बढ़कर वित्त वर्ष 26 के अंत तक 40 अरब डॉलर (करीब 3.36 लाख करोड़ रुपए) तक ले जाने की है।

'भारत स्टार्टअप यात्रा' में आपका स्वागत है, 'जहां विचार हाईवे पर चलते हैं और सपने इंजन को ईंधन देते हैं'

IANS | May 5, 2025 1:51 PM

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। छोटे शहरों में भी नवाचार केंद्रों की चमक में एक शांत क्रांति हो रही है। फिल्म निर्माता और अभिनेता शशि वर्मा की नई निर्देशकीय प्रोजेक्ट 'भारत स्टार्टअप यात्रा' देश के अगले बड़े परिवर्तन को लेकर एक बड़ा सिनेमाई अभियान है।

भारतीय अर्थव्यवस्था का प्रदर्शन शानदार, इंडिकेटर्स दिखा रहे मजबूत वृद्धि: सीईए नागेश्वरन

IANS | May 5, 2025 1:33 PM

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर (सीईए) वी अनंत नागेश्वरन ने कहा कि मौजूदा इंडिकेटर्स भारत की अर्थव्यवस्था की सकारात्मक तस्वीर दिखा रहे हैं और वैश्विक चुनौतियों के बाद भी घरेलू अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है।

स्टार्टअप जॉब मार्केट में एक नया आत्मविश्वास, भर्ती को लेकर सालाना आधार पर 32 प्रतिशत का जबरदस्त उछाल

IANS | May 5, 2025 12:45 PM

बेंगलुरु, 5 मई (आईएएनएस)। भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम में भर्ती को लेकर सालाना आधार पर 32 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। यह सस्टेनेबल और इनोवेशन आधारित स्केलिंग की ओर एक रणनीतिक मोड़ का संकेत है। सोमवार को आई एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।