कोलगेट-पामोलिव इंडिया का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 11.8 प्रतिशत घटकर 321 करोड़ रुपए रहा
मुंबई, 22 जुलाई (आईएएनएस)। दिग्गज एफएमसीजी कंपनी कोलगेट पामोलिव इंडिया ने मंगलवार को वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए। अप्रैल-जून अवधि में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 11.8 प्रतिशत गिरकर 321 करोड़ रुपए रह गया है, जो कि एक साल पहले समान अवधि में 364 करोड़ रुपए पर था।