आज समाप्त हो रहा गाजा युद्धविराम, इजराइल ने 30 और फिलिस्तीनी कैदियों को किया रिहा
जेरूसलम, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। इजरायली जेल सेवा ने पुष्टि की है कि 30 और फिलिस्तीनियों को जेल से रिहा किया गया है। उधर, 24 घंटे के लिए बढ़ाए जाने के बाद युद्ध विराम शुक्रवार को समाप्त हो रहा है।