हिमाचल में कॉन्स्टेबल के 30 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित
शिमला, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश कैबिनेट ने शुक्रवार को पुलिस कांस्टेबल के 30 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित करने का फैसला किया और 1,226 पदों को भरने के लिए संशोधित मंजूरी भी दी।