छत्तीसगढ़ के संभावित मुख्यमंत्री को लेकर चर्चा का बाजार गर्म
रायपुर, 6 दिसंबर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सत्ता में फिर वापसी हुई है। अब मुख्यमंत्री को लेकर रस्साकशी का दौर जारी है। कई नामों की चर्चा है, मगर फैसला पार्टी हाईकमान को करना है।