कांग्रेस ने ईवीएम और भाजपा ने कांग्रेस की कार्यशैली पर सवाल उठाए
भोपाल, 5 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस ने ईवीएम पर सीधे आरोप लगाना शुरु कर दिया है, वहीं भाजपा ने कांग्रेस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। राज्य के विधानसभा चुनाव में 230 सीटों में से 163 सीटें भाजपा और 66 कांग्रेस व एक सीट अन्य को मिली है।