जाति आधारित जनगणना और नीतीश के बयानों के लिए याद रहेगा 2023
पटना, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। कुछ दिनों के बाद वर्ष 2023 गुजर जाएगा और वर्ष 2024 शुरू हो जाएगा। अगर 2023 की बात करें तो यह वर्ष जहां बिहार में जाति आधारित जनगणना और सरकारी नौकरियों एवं शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण का कोटा बढ़ाने के लिए याद किया जाएगा, वहीं यह वर्ष आमतौर पर संयमित नेता के रूप में पहचान बनाने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिए गए बयानों के लिए भी जाना जाएगा।