अटल जी ने ही रखी थी विकास, सुरक्षा और सुशासन की आधारशिला : सीएम योगी
लखनऊ, 25 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लोक भवन प्रांगण में पूर्व प्रधानमंत्री 'भारत रत्न' अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर वाजपेयी की स्मृतियों को याद किया।