झारखंड में हेमंत और बाबूलाल में आदिवासियत का बड़ा झंडाबरदार कौन, 2024 में मिल जाएगा जवाब
रांची, 30 दिसंबर (आईएएनएस)। झारखंड के दो बड़े राजनीतिक दिग्गजों हेमंत सोरेन और बाबूलाल मरांडी के लिए 2024 एक निर्णायक साल साबित होने जा रहा है। सीएम हेमंत सोरेन को नए साल में सियासी और कानूनी मोर्चों पर जिन कठिन इम्तिहानों से गुजरना है, उनके नतीजों से यह तय होगा कि उनके लिए आगे का रास्ता क्या है?