एबीवीपी चलाएगी 'परिसर चलो अभियान'

IANS | December 11, 2023 7:12 PM

नई दिल्ली,11 दिसम्बर (आईएएनएस)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का कहना है कि उनके कार्यकर्ता देश भर में छात्रों के लिए 'परिसर चलो अभियान' चलाएंगे।

कलकत्ता हाईकोर्ट ने बंगाल सरकार के संविदा कर्मचारियों की वेतन संरचना पर नाराजगी जताई

IANS | December 11, 2023 7:08 PM

कोलकाता, 11 दिसंबर (आईएएनएस)। कलकत्ता उच्च न्यायालय की एक खंडपीठ ने सोमवार को पश्चिम बंगाल सरकार के संविदा कर्मचारियों की वेतन संरचना पर नाराजगी जताई।

मोहन यादव ने सरकार गठन का दावा पेश किया, शिवराज का इस्तीफा

IANS | December 11, 2023 6:58 PM

भोपाल 11 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की ओर से मोहन यादव ने सोमवार को पार्टी विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद राजभवन पहुॅचकर मंगु भाई पटेल को पत्र सौंपकर सरकार बनने का दावा पेश किया। वहीं निवर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

कांग्रेस ने राज्य सभा में कहा, जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा, इसका पूरा श्रेय नेहरू को

IANS | December 11, 2023 6:50 PM

नई दिल्ली, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने सोमवार को संसद में कहा कि अनुच्छेद 370 हटाते समय सरकार ने कहा था कि कश्मीर में आतंकवाद समाप्त हो जाएगा। तो क्या कश्मीर में आतंकवाद समाप्त हो गया। आज भी हम देखते हैं कि रोज कहीं न कहीं घटनाएं हो रही हैं।

यूजीसी ने कलकत्ता हाईकोर्ट को सूचित किया : माणिक भट्टाचार्य को अवैध रूप से लॉ कॉलेज का प्रिंसिपल नियुक्त किया गया था

IANS | December 11, 2023 6:47 PM

कोलकाता, 11 दिसंबर (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस के विधायक और पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड (डब्ल्यूबीबीपीई) के पूर्व अध्यक्ष माणिक भट्टाचार्य, जो नौकरी के बदले नकद मामले में कथित संलिप्तता के कारण पहले से ही न्यायिक हिरासत में हैं, को सोमवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय में और भी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा।

अमेरिकी विश्वविद्यालय राजनीतिक एजेंडे को दे रहे हैं बढ़ावा : भारतीय मूल के पत्रकार

IANS | December 11, 2023 6:47 PM

न्यूयॉर्क, 11 दिसंबर (आईएएनएस)। भारतीय मूल के पत्रकार फरीद जकारिया ने कहा है कि अमेरिका के टॉप यूनिवर्सिटीज को पॉलिटकल एजेंडा चलाने का दुशाहस छोड़ देना चाहिए और अनुसंधान और शिक्षण पर फोकस कर अपनी प्रतिष्ठा का पुनर्निर्माण करना चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यसभा से निलंबन के खिलाफ आप सांसद राघव चड्ढा की याचिका पर कार्यवाही बंद की

IANS | December 11, 2023 6:34 PM

नई दिल्ली, 11 दिसंबर (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने आम आदमी पार्टी (आप) नेता राघव चड्ढा की राज्यसभा से निलंबन के खिलाफ दायर याचिका सोमवार को यह देखते हुए बंद कर दी कि उनकी सदस्यता बहाल कर दी गई है।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से खत्म हुआ कश्मीर पर कुहासा, अब 'गुलाम कश्मीर' को आजाद करने की है बारीः विहिप

IANS | December 11, 2023 6:32 PM

नई दिल्ली, 11 दिसंबर (आईएएनएस)। विश्व हिंदू परिषद ने अनुच्छेद 370 पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए भारत सरकार से पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (गुलाम कश्मीर) को पाकिस्तान की गुलामी से मुक्त कराने की मांग की है।

प्याज निर्यात पर प्रतिबंध के विरोध में नागपुर में एमवीए का प्रदर्शन

IANS | December 11, 2023 6:29 PM

नागपुर (महाराष्ट्र), 11 दिसंबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के विधायकों ने सोमवार को प्याज निर्यात पर प्रतिबंध हटाने और अन्य कृषि संबंधी मुद्दों की मांग को लेकर महाराष्ट्र विधानमंडल के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

महाराष्ट्र विधान परिषद में एसटी को-ऑपरेटिव बैंक को लेकर हंगामा

IANS | December 11, 2023 6:25 PM

नागपुर, 11 दिसंबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र विधान परिषद में सोमवार को गुणरत्‍न सदावर्ते के नेतृत्व वाले एसटी सहकारी बैंक के निदेशकों के खिलाफ "निष्क्रियता" को लेकर हंगामा हुआ, क्‍योंकि यह बैंक कथित तौर पर दिवालिया होने के कगार पर है।