महाकुंभ 2025 : केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद ने योगी सरकार की सराहना की
महाकुंभ नगर, 18 फरवरी (आईएएनएस)। दुनिया के सबसे बड़े समागम को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिव्य और नव्य महाकुंभ की संकल्पना को साकार कर दिखाया है, जिसे लेकर उत्तर से दक्षिण भारत तक के लोगों का उत्साह चरम पर है। ये बातें महाकुंभ में मंगलवार को पहुंचे केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और राज्यसभा सांसद डॉ. के. लक्ष्मण ने संगम की रेती पर कही।