वर्ल्ड कप जीतने के लिए भारत लगा रहा है पूरी ताकत : इयान हीली
नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर इयान हीली ने 2023 पुरुष विश्व कप अभियान में लगातार चार मैच जीतने के बावजूद भारत को लेकर कुछ चिंताएं व्यक्त की और आश्चर्य जताया कि क्या रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम टूर्नामेंट की शुरुआत में ही पूरी ताकत लगा रही है।