मैं वापसी करने के लिए तैयार हूं, लेकिन जल्दबाजी नहीं करनी : ट्रेविस हेड
नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलियाई बाएं हाथ के बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने बुधवार को नीदरलैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई टीम में अपनी वापसी को लेकर उम्मीद जताई है। सितंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनके बाएं हाथ में चोट लगने के कारण उनकी क्रिकेट गतिविधि एक महीने से अधिक समय तक रुकी रही है।