डब्ल्यूटीसी रैंकिंग में नंबर 1 पर न्यूजीलैंड
माउंट माउंगानुई (न्यूजीलैंड), 7 फरवरी (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को पहले टेस्ट में 281 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) तालिका में न्यूजीलैंड ने शीर्ष पर अपना कब्जा जमा लिया।