ओलंपियन और फीफा रेफरी, 'हकीम साब' नाम से मशहूर हैं सैयद शाहिद हकीम
नई दिल्ली, 22 अगस्त (आईएएनएस)। भारत दुनिया के कुछ सबसे पुराने फुटबॉल क्लबों का घर है। दुनिया की तीसरी सबसे पुरानी प्रतियोगिता 'डूरंड कप' इस बात का गवाह है। एक समय था जब भारत को 'एशिया का ब्राजील' कहा जाता था। उस स्वर्णिम इतिहास की कहानी में कई बड़े नाम शुमार है, जिन्होंने अपनी काबिलियत और हुनर के दम पर इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया।