17 सितंबर : जब कोरिया ओपन सुपर सीरीज में पीवी सिंधु ने रचा इतिहास

IANS | September 16, 2025 3:43 PM

नई दिल्ली, 16 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय बैडमिंटन इतिहास के लिए '17 सितंबर' एक स्वर्णिम दिन है। इसी दिन साल 2017 में पीवी सिंधु 'कोरिया ओपन सुपर सीरीज' जीतने वाली पहली भारतीय बनीं। इस जीत ने सिंधु को नई ऊंचाई देते हुए भारतीय बैडमिंटन की ताकत को विश्वभर में साबित किया।

लगातार दूसरी बार वैशाली ने जीता फिडे ग्रैंड स्विस खिताब, पीएम मोदी ने ऐतिहासिक उपलब्धि को सराहा

IANS | September 16, 2025 9:19 AM

नई दिल्ली, 16 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ग्रैंडमास्टर वैशाली रमेशबाबू को लगातार दूसरी बार फिडे महिला ग्रैंड स्विस 2025 जीतकर इतिहास रचने के लिए बधाई दी है। उन्होंने इसे 'उत्कृष्ट उपलब्धि' बताया है।

22 वर्षीय आनंदकुमार ने 'स्पीड स्केटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप' में जीता गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई

IANS | September 16, 2025 9:05 AM

नई दिल्ली, 16 सितंबर (आईएएनएस)। भारत के आनंदकुमार वेलकुमार ने 'स्पीड स्केटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025' में इतिहास रच दिया है। आनंदकुमार ने 1,000 मीटर स्प्रिंट में गोल्ड जीता। यह इस इवेंट में भारत का पहला गोल्ड है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस उपलब्धि पर आनंदकुमार को बधाई दी।

चार मौके, जब एक ही टी20 पारी में छूटे 6 कैच

IANS | September 16, 2025 8:29 AM

नई दिल्ली, 16 सितंबर (आईएएनएस)। श्रीलंका और हांगकांग के बीच सोमवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एशिया कप 2025 का आठवां मैच खेला गया, जिसमें श्रीलंका ने 4 विकेट से जीत दर्ज की।

21 सितंबर को जामनगर में मैराथन का आयोजन, युवाओं को फिट और नशा मुक्त बनाना लक्ष्य

IANS | September 15, 2025 1:20 PM

जामनगर, 15 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को अपना 75वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। इस अवसर पर 'सेवा सप्ताह' के तहत 21 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की ओर से मैराथन का आयोजन किया जा रहा है।

ऑपरेशन 'व्हाइट बॉल' : पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाने का आइडिया हेड कोच गंभीर का था : रिपोर्ट

IANS | September 15, 2025 12:44 PM

मुंबई, 15 सितंबर (आईएएनएस)। एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबले में कुछ क्षण ऐसे देखने को मिले, जब कप्तान सूर्यकुमार यादव और अन्य भारतीय खिलाड़ियों ने टॉस और फिर मैच खत्म होने के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया। यह आइडिया टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर का था।

ऑपरेशन 'व्हाइट बॉल' : टीम इंडिया के सामने पाकिस्तान सरेंडर, क्यों जरूरी था 'दुश्मन' से मैच, हर सवाल का जवाब मिला

IANS | September 15, 2025 11:53 AM

नई दिल्ली, 15 सितंबर (आईएएनएस)। एशिया कप 2025 के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से करारी शिकस्त देकर न सिर्फ क्रिकेट के मैदान पर अपनी ताकत दिखाई, बल्कि पहलगाम हमले के पीड़ितों और भारतीय सेना को यह जीत समर्पित कर देश की भावनाओं का भी सम्मान किया।

ऑपरेशन 'व्हाइट बॉल' : पहलगाम हमले के पीड़ितों और सेना को समर्पित है जीत, पाकिस्तान को पटखनी देने के बाद बोले सूर्यकुमार यादव

IANS | September 15, 2025 12:32 AM

दुबई, 15 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रविवार को एशिया कप 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ मिली बड़ी जीत को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बहादुरी दिखाने वाले सेना के जवानों को समर्पित किया है। भारतीय कप्तान ने पहलगाम आतंकी हमले में पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़े होने की प्रतिबद्धता भी जताई।

एशिया कप: ऑपरेशन 'व्हाइट बॉल' की सफलता के बाद जश्न में डूबा देश, टीम इंडिया को मिल रहीं बधाइयां

IANS | September 15, 2025 12:09 AM

नई दिल्ली, 15 सितंबर (आईएएनएस)। एशिया कप में ग्रुप ए की टीम भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को हाईवोल्टेज मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने 7 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की। मैच के नतीजे ने एक बार फिर पूरी दुनिया को बता दिया है कि बात सरहद की हो या फिर क्रिकेट के मैदान की, भारत हमेशा पाकिस्तान पर भारी पड़ेगा। 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद देशवासी ऑपरेशन व्हाइट बॉल की सफलता का जश्न मना रहे हैं और टीम इंडिया को जीत की बधाई दे रहे हैं।

एशिया कप : ऑपरेशन 'व्हाइट बॉल' में जीत का 'दीपक' जला गए कुलदीप, फिरकी में फंसा पाकिस्तान

IANS | September 14, 2025 11:55 PM

दुबई, 14 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2025 में रविवार को दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान को 7 विकेट से पटखनी दी। भारतीय टीम की इस सफल 'व्हाइट बॉल' ऑपरेशन के हीरो बाएं हाथ के करिश्माई स्पिनर कुलदीप यादव रहे। 4 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट लेने और पाकिस्तान की कमर तोड़ने वाले कुलदीप यादव को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।