शिवा थापा और अमित पंघाल ने जीत के साथ की शुरुआत
नई दिल्ली, 28 नवंबर (आईएएनएस)। छह बार के एशियाई चैंपियनशिप पदक विजेता शिवा थापा (63.5 किग्रा) और 2019 विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता अमित पंघाल (51 किग्रा) ने 7वीं एलीट पुरुष राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में तीसरे दिन विजयी नोट पर अपने अभियान की शुरुआत की।