भारत का प्रतिनिधित्व करना सम्मान की बात: बलजीत कौर
नई दिल्ली, 26 दिसंबर (आईएएनएस)। बलजीत कौर, भारतीय महिला हॉकी सर्किट में एक उभरती हुई प्रतिभा है, जो लगातार टीम में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। इस खिलाड़ी का लक्ष्य आगामी एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर रांची 2024 के लिए टीम में जगह बनाना है, जो 13 से 19 जनवरी तक रांची, झारखंड में होने वाला है।