नवीन, मुजीब और फारूकी को एनओसी नहीं देना गलत : आकाश
नई दिल्ली, 27 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा का मानना है कि नवीन-उल हक, मुजीब उर रहमान और फजलहक फारूकी को एनओसी नहीं देने का अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) का फैसला एक गलत कदम है।