अदाणी स्पोर्ट्सलाइन का स्टेट लेवल टेनिस टूर्नामेंट रिकॉर्ड भागीदारी के साथ संपन्न
अहमदाबाद, 28 मई (आईएएनएस)। अदाणी स्पोर्ट्सलाइन द्वारा आयोजित जीएसटीए टेनिस टूर्नामेंट 2025 का रोमांचक समापन 24 से 27 मई के बीच साबरमती रिवरफ्रंट स्पोर्ट्स पार्क में प्रतिभा और रोमांचक टेनिस एक्शन का प्रभावशाली प्रदर्शन दिखाता है। इस टूर्नामेंट ने गुजरात में पिछले तीन वर्षों में जीएसटीए लेवल 1 टूर्नामेंट में अब तक की सबसे अधिक भागीदारी देखी, जिसमें मल्टीपल कैटेगरी में 268 पंजीकृत प्रतिभागी थे।