हर दिन होना चाहिए महिला दिवस : साक्षी मलिक
नई दिल्ली, 7 मार्च (आईएएनएस)। भारत की प्रसिद्ध महिला पहलवान साक्षी मलिक ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान महिला दिवस के मौके पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने न केवल अपने व्यक्तिगत अनुभवों को उजागर किया, बल्कि समाज में बदलते परिवेश और महिलाओं की भूमिका पर भी प्रकाश डाला। ओलंपिक मेडलिस्ट साक्षी मलिक का मानना है कि महिलाओं के संघर्ष और योगदान को केवल एक दिन तक सीमित नहीं करना चाहिए।