भारत बनाम इंग्लैंड: टीम इंडिया में बदलाव तय, सीरीज बराबरी पर खत्म करने का मौका
नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)। भारत और इंग्लैंड के बीच 'केनिंग्टन ओवल' में 31 जुलाई से पांचवें टेस्ट की शुरुआत होगी, जिसमें टीम इंडिया के लिए जीत बेहद जरूरी है। इंग्लैंड के पास सीरीज में 2-1 से लीड है। अब भारत की निगाहें अंतिम मुकाबला जीतकर सीरीज 2-2 से बराबर करने पर होंगी।