पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया

IANS | March 15, 2026 4:27 PM

नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तानी विकेटकीपर-बल्लेबाज सरफराज अहमद ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी, जिसके साथ करीब दो दशकों तक चले उनके करियर का समापन हो गया।

केशव महाराज ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 50 टी20 मैच पूरे किए, सर्वाधिक मैच का रिकॉर्ड डेविड मिलर के नाम

IANS | March 15, 2026 3:12 PM

बे ओवल, 15 मार्च (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को खेले गए पहले टी20 मुकाबले को 7 विकेट से जीत लिया। दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी कर रहे बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज के लिए ये बेहद खास मैच था। दक्षिण अफ्रीका के लिए यह उनका 50वां टी20 मुकाबला था।

पहला टी20: अपने घर में न्यूजीलैंड का शर्मनाक प्रदर्शन, दक्षिण अफ्रीका ने 7 विकेट से हराया

IANS | March 15, 2026 2:45 PM

बे ओवल, 15 मार्च (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने घर में शुरू हुई 5 टी20 मैचों की सीरीज के पहले मैच में ही न्यूजीलैंड को करारी हार का सामना करना पड़ा है। बे ओवल में खेले गए मैच में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। जीत के साथ 5 मैचों की सीरीज में दक्षिण अफ्रीका 1-0 से आगे हो गई है।

भारत का आखिरी एएफसी एशियन कप क्वालिफायर मैच हांगकांग के खिलाफ कोच्चि में होगा

IANS | March 15, 2026 2:18 PM

कोच्चि, 15 मार्च (आईएएनएस)। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में करीब एक दशक बाद भारतीय सीनियर पुरुष फुटबॉल टीम का मैच खेला जाना है। भारतीय टीम 31 मार्च को हांगकांग के खिलाफ एएफसी एशियन कप सऊदी अरब 2027 क्वालिफायर फाइनल राउंड का अपना आखिरी मैच खेलेगी। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा।

फीफा विश्व कप 2026: प्ले-ऑफ के लिए प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी इराक की टीम

IANS | March 15, 2026 1:51 PM

बगदाद, 15 मार्च (आईएएनएस)। इराक फुटबॉल एसोसिएशन के प्रमुख अदनान दिरजाल ने रविवार को कहा कि टीम 31 मार्च को मेक्सिको के मॉन्टेरी में होने वाले फीफा विश्व कप 2026 इंटरकॉन्टिनेंटल प्ले-ऑफ में हिस्सा लेगी।

इंडियन वेल्स ओपन: आंद्रेओजी और गुइनार्ड ने जीता डबल्स का खिताब

IANS | March 15, 2026 1:28 PM

इंडियन वेल्स, 15 मार्च (आईएएनएस)। गुइडो आंद्रेओजी और मैनुअल गुइनार्ड ने इंडियन वेल्स ओपन के डबल्स का खिताब जीत लिया है। रविवार को हुए फाइनल में आंद्रेओजी और गुइनार्ड की जोड़ी ने आर्थर रिंडरकनेच और वैलेंटिन वचेरोट को 7-6(3), 6-3 से हराकर खिताब जीता। यह मैच 1 घंटा 23 मिनट तक चला।

सैमसन को प्लेइंग इलेवन में लाने का फैसला आक्रामक सोच से प्रेरित, वह पावर प्ले में मैच जीता सकते हैं: गौतम गंभीर

IANS | March 15, 2026 12:59 PM

नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा है कि टी20 विश्व कप 2026 के दौरान संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में लाने का फैसला आक्रामक सोच से प्रेरित था। किसी तकनीकी खामी की वजह से उन्हें टीम में नहीं लाया गया था। गंभीर ने कहा कि संजू के पास पावर प्ले में मैच का रुख अपनी टीम के पक्ष में मोड़ने की क्षमता है।

'टीबी मुक्त भारत' अभियान के तहत एमपी-11 और दिल्ली पुलिस के बीच खेला गया मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच

IANS | March 15, 2026 12:32 PM

नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। 'टीबी मुक्त भारत' मिशन के तहत नई दिल्ली में एमपी-11 और दिल्ली पुलिस के बीच रविवार को एक क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ। इस मैच का उद्देश्य टीबी के प्रति जागरुकता फैलाना है।

इंडियन वेल्स ओपन: सेमीफाइनल में मेदवेदेव ने अल्काराज को हराया, फाइनल में होगा सिनर का मुकाबला

IANS | March 15, 2026 12:00 PM

इंडियन वेल्स, 15 मार्च (आईएएनएस)। डेनियल मेदवेदेव ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इंडियन वेल्स ओपन के फाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल में मेदवेदेव ने दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज को 6-3, 7-6(3) से हराकर फाइनल में जगह बनाई। 2026 में लगातार 16 मैच जीतने के बाद अल्काराज की यह पहली हार थी।

टी20 सीरीज: कप्तान अमेलिया केर की तूफानी पारी, न्यूजीलैंड ने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को 80 रन से हराया

IANS | March 15, 2026 11:35 AM

बे ओवल, 15 मार्च (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज की शुरुआत रविवार को हुई। बे ओवल में खेले गए पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 80 रन के बड़े अंतर से हराकर सीरीज 1-0 की बढ़त ले ली है।