सचिन तेंदुलकर के लिए आज का दिन है यादगार, 2012 में मास्टर ब्लास्टर ने रचा था इतिहास
नई दिल्ली, 16 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट इतिहास का महानतम बल्लेबाज माना जाता है। तेंदुलकर ने अपनी बल्लेबाजी से क्रिकेट को पहले से और रोमांचक बनाया और नया आयाम दिया, साथ ही कई विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किए।