अस्मिता एथलेटिक्स लीग में चमकीं हजारीबाग की बेटियां, ओलंपिक 2036 पर नजर
हजारीबाग, 2 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत की बेटियां आज हर क्षेत्र में अपना दमखम दिखा रही हैं। पढ़ाई-लिखाई हो, नौकरी हो या खेल का मैदान, अब लड़कियां किसी भी जगह पीछे नहीं हैं। झारखंड के हजारीबाग की बेटियां भी कुछ ऐसा ही कर दिखाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रही हैं। उनका एक ही लक्ष्य है कि किसी दिन भारत की जर्सी पहनकर ओलंपिक में उतरना और देश के लिए मेडल जीतकर लौटना।