सिडनी में हर्षित राणा का 'चौका', ऑस्ट्रेलिया महज 236 रन पर ऑलआउट
सिडनी, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में जारी तीसरे वनडे मैच में भारत को जीत के लिए 237 रन का लक्ष्य दिया है। इस मैच में तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने 4 विकेट अपने नाम किए। सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबले गंवा चुकी टीम इंडिया को सम्मान बचाने के लिए यह मैच हर हाल में अपने नाम करना होगा।