आईपीएल 2026: रजत पाटीदार की विस्फोटक पारी, आरसीबी ने जीटी को दिया 255 रन का लक्ष्य
धर्मशाला, 26 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (आईपीएल 2026) का पहला क्वालीफायर मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है। टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने कप्तान रजत पाटीदार के नाबाद 93 रनों की बदौलत 5 विकेट पर 254 रन बनाए हैं।