भारत तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन, जानिए 10 सीजन के विजेता कप्तान कौन?
अहमदाबाद, 8 मार्च (आईएएनएस)। टीम इंडिया ने रविवार को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताब को अपने नाम किया। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया। आइए आपको बताते हैं कौन रहे हैं टी20 विश्व कप के 10 सीजन में विजेता कप्तान।