5वां टी20 वर्ल्ड कप, जिसमें 'चौके' के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत
कोलंबो, 7 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच मुकाबले के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो गई है। शनिवार को नीदरलैंड के सलामी बल्लेबाज माइकल लेविट ने इस संस्करण की पहली ही गेंद पर चौका लगाया। यह पांचवां ऐसा टी20 वर्ल्ड कप है, जिसकी शुरुआत 'चौके' के साथ हुई।