बिहार विधानसभा चुनाव: ब्रहमपुर का अनोखा इतिहास, बाहरी उम्मीदवारों को नहीं मिलती जगह
पटना, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार की राजनीति में हर विधानसभा क्षेत्र की अपनी एक खास पहचान है। हर विधानसभा में कुछ न कुछ खास है। लेकिन, ब्रहमपुर विधानसभा सीट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां के मतदाता बाहरी उम्मीदवारों को नकार देते हैं, चाहे वे किसी भी दल से क्यों न हों। अगर प्रत्याशी स्थानीय नहीं है या जनता से सीधा जुड़ाव नहीं रखता, तो यहां की जनता उसे सिरे से खारिज कर देती है।