'भारत की अंतरात्मा की निर्भीक आवाज थे लोकनायक जयप्रकाश नारायण', जयंती पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने उन्हें भारत की अंतरात्मा की सबसे निर्भीक आवाजों में से एक और लोकतंत्र व सामाजिक न्याय के अथक समर्थक बताया।