प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना : ओडिशा के सीएम माझी ने किसानों के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए पीएम की पहल को सराहा
भुवनेश्वर,11 अक्टूबर (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शनिवार को प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना और दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता मिशन के शुभारंभ की सराहना की। उन्होंने इसे ऐतिहासिक पहल बताते हुए कहा कि यह योजना देश के कृषि परिदृश्य को बदल देगी और किसानों को सशक्त बनाएगी।