वाइब्रेंट गुजरात रीजनल एग्जीबिशन 2026 में हेल्थ पवेलियन का समापन, देश-विदेश के लोगों ने लिया भाग

IANS | January 16, 2026 12:33 PM

राजकोट, 16 जनवरी (आईएएनएस)। गुजरात सरकार की ओर से 11 से 15 जनवरी तक मारवाड़ी यूनिवर्सिटी, राजकोट में आयोजित वाइब्रेंट गुजरात रीजनल एग्जीबिशन 2026 का समापन हुआ। इस पांच दिवसीय प्रदर्शनी में देश-विदेश से आए बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।

मार्च में 'भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026' का होगा आयोजन, स्वच्छ ऊर्जा और मजबूत बिजली व्यवस्था पर रहेगा फोकस

IANS | January 16, 2026 11:53 AM

नई दिल्ली, 16 जनवरी (आईएएनएस)। सरकार के अनुसार भारत अब ऊर्जा की भरपूर उपलब्धता के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। अब देश में बिजली की कमी नहीं, बल्कि अतिरिक्त बिजली को सही तरीके से संभालने, मजबूत व्यवस्था बनाने और सभी को अच्छी सर्विस देने की बात हो रही है।

गुलाम मुस्तफा खान: कैसे एक शास्त्रीय गायक ने बॉलीवुड की आवाजों को तराशा?

IANS | January 16, 2026 11:51 AM

मुंबई, 16 जनवरी (आईएएनएस)। 3 मार्च 1931 को उत्तर प्रदेश के बदायूं में जन्मे गुलाम मुस्तफा खान के नसीब में संगीत उनके जन्म से पहले ही लिख दिया गया था। उनके पिता उस्ताद वारिस हुसैन खान और दादा इनायत हुसैन खान (रामपुर-सहसवान घराने के संस्थापक) ने तय कर लिया था कि यह बच्चा घर की 'खलीफा' परंपरा को आगे बढ़ाएगा।

बिरजू महाराज: नृत्य से जब मंच पर चला दी थी ट्रेन, घुंघरुओं में बोलती थी कथक की आत्मा

IANS | January 16, 2026 11:44 AM

मुंबई, 16 जनवरी (आईएएनएस)। शाम का वक्त था, लखनऊ के एक पुराने घर के आंगन में सात-आठ साल का एक दुबला-पतला बालक अपने पैरों में बंधे भारी घुंघरुओं के साथ कुछ ऐसी जुगलबंदी कर रहा था कि वहां मौजूद उस्ताद भी दंग रह गए। उस बच्चे के पैर जमीन पर नहीं, बल्कि ताल के उस बारीक धागे पर थिरक रहे थे जिसे पकड़ना बड़े-बड़े दिग्गजों के बस की बात नहीं होती। यह बालक कोई और नहीं, बल्कि भविष्य के 'कथक सम्राट' पंडित बिरजू महाराज थे।

इस्कॉन मायापुर ने फर्जी रूम बुकिंग वेबसाइट्स के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर, भक्तों को किया आगाह

IANS | January 16, 2026 11:35 AM

नई दिल्ली, 16 जनवरी (आईएएनएस)। त्योहारों का मौसम नजदीक आते ही पश्चिम बंगाल के मायापुर में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। इसी बीच इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (इस्कॉन) मायापुर ने एक चेतावनी जारी की है।

'स्टार्टअप इंडिया' के 10 साल पूरे होने पर मनाया जाएगा जश्न, पीएम मोदी स्टार्टअप जगत से जुड़े लोगों से करेंगे बातचीत

IANS | January 16, 2026 11:04 AM

नई दिल्ली, 16 जनवरी (आईएएनएस)। आज 'स्टार्टअप इंडिया' के 10 साल पूरे हो रहे हैं। 'राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस' के इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, जहां 'स्टार्टअप इंडिया' के एक दशक पूरे होने का जश्न मनाया जाएगा।

'स्टार्टअप इंडिया' के 10 साल पूरे: पीएम मोदी ने कहा- स्टार्टअप्स देश की अर्थव्यवस्था और समाज के भविष्य के इंजन

IANS | January 16, 2026 9:41 AM

नई दिल्ली, 16 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को 'स्टार्टअप इंडिया' पहल के 10 साल पूरे होने पर सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप बदलाव के ऐसे इंजन हैं जो हमारी अर्थव्यवस्था और समाज के भविष्य को आकार दे रहे हैं।

स्टार्टअप डे : 'गुरु' से 'बैंड बाजा बारात' तक, इन फिल्मों में दिखती है सपने, जोखिम और सफलता की कहानी

IANS | January 16, 2026 9:26 AM

नई दिल्ली, 16 जनवरी (आईएएनएस)। सपने देखना महज आंख बंद करना नहीं होता बल्कि उसे देखने के बाद खून-पसीने के साथ सुख-चैन को भी एक किनारे करना पड़ता है। आज नेशनल स्टार्टअप डे है। इस दिन का मकसद भारत में उद्यमिता की भावना को बढ़ावा देना और नए-नए आइडियाज से दुनिया बदलने वाले युवाओं को सम्मान देना है। स्टार्टअप सिर्फ बिजनेस नहीं, बल्कि सपने, इनोवेशन, जोखिम और ग्रोथ की कहानी है और यही स्टोरी कुछ चुनिंदा फिल्मों में भी दिखती है।

तिरुवल्लुवर दिवस पर पीएम मोदी ने तिरुवल्लुवर को दी श्रद्धांजलि, लोगों से 'तिरुक्कुरल' पढ़ने की अपील

IANS | January 16, 2026 9:12 AM

नई दिल्ली, 16 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'तिरुवल्लुवर दिवस' पर तमिल दार्शनिक, कवि और विचारक तिरुवल्लुवर को श्रद्धांजलि अर्पित की है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि महान तिरुवल्लुवर के काम और आदर्श अनगिनत लोगों को प्रेरित करते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे तिरुक्कुरल का अध्ययन करें, क्योंकि यह महान तिरुवल्लुवर की असाधारण बौद्धिक क्षमता और जीवन मूल्यों की झलक देता है।

एलोवेरा और हल्दी के सामने फेल है ब्यूटी पार्लर, दाग-धब्बे दूर तो खिल उठेगा चेहरा

IANS | January 16, 2026 8:27 AM

नई दिल्ली, 16 जनवरी (आईएएनएस)। आजकल प्रदूषण और व्यस्त जीवनशैली से चेहरा जल्दी फीका पड़ जाता है और दाग-धब्बों से बुरा हाल रहता है। महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और पार्लर पर हजारों रुपये खर्च करने के बाद भी स्थायी चमक नहीं मिल पाती। ऐसे में आयुर्वेद आसान और प्रभावी समाधान एलोवेरा और हल्दी के घरेलू फेस पैक के रूप में सुझाता है।